पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्ञापन देकर बोले डॉक्टर, मेडिकोलीगल प्रकरण स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही कराएं

ज्ञापन देकर बोले डॉक्टर, मेडिकोलीगल प्रकरण स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने काम का लोड होने के बाद दूसरे स्वास्थ्य केन्द्रों की एमएलसी से होने वाली परेशानियों को दूर कराने के लिए कलेक्टर के नाम शुक्रवार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसरों ने संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्रों की एमएलसी वहीं कराने के निर्देश जारी करने की मांग की।

डॉक्टरों ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों को नियमित ड्यूटी के अलावा ओपीडी, इमरजेंसी के अलावा विषय विशेषज्ञों का काम भी करना पड़ता है। लेकिन कई दूसरे थाना क्षेत्रों की एमएलसी अनावश्यक रूप से करना पड़ती है।

डॉक्टरों ने बताया कि एमएलसी के बाद साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए न्यायालय में भी उपस्थित होना पड़ता है। इस तरह की परेशानी को दूर करने के लिए उन्होंने संबंधित थाना क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों पर ही एमएलसी कराने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में डॉ. मनीष चौरसिया, डॉ. अजय गेहलोत, डॉ. संजीव जैन सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...