अशोकनगर| भाजपा के आधार स्तंभ स्व.अनिल माधव दवे की स्मृति में तुलसी सरोवर तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया। तुलसी सरोवर तालाब पर दीनदयाल उपवन को गोद लेकर उसके रखरखाव की जिम्मेदारी ली। साथ ही आसपास फैली गंदगी को साफ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई, नगर मंडल अध्यक्ष हरीश जैन, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिबाबू राय, नपा उपाध्यक्ष हरवीर रघुवंशी, जिला मंत्री शीला जाट, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, नमामि देवी नर्मदे प्रकल्प जिला संयोजक ब्रजेन्द्र सिंह रिजोदा ने स्वच्छता का संदेश दिया।