अशोकनगर| स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि स्कूलों में उपस्थिति के समय छात्र-छात्राएं अलग-अलग शब्दों का प्रयोग करते हैं। विद्यार्थियों में देश भक्ति की भावना जागृत करने की दृष्टि से प्रदेश की शालाओं की कक्षाओं में उपस्थिति के दौरान विद्यार्थियों द्वारा जय हिंद शब्द प्रयुक्त करने का आदेश सभी स्कूलों को दिया।