पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षत ने शतक मारकर दिलाई जीत

अक्षत ने शतक मारकर दिलाई जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| गुरुवार को संजय स्टेडियम में ग्लोरिअस क्रिकेट अकादमी अशोकनगर और गुना क्रिकेट अकादमी के बीच अंडर- 18 टीम का मैच हुआ। 25 ओवर के इस मैच में अशोकनगर टीम की तरफ से खेलते हुए शहर के सितारे और मप्र अंडर-16 टीम के खिलाड़ी अक्षत रघुवंशी ने 45 गेंद पर शतक मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए अशोकनगर की टीम ने 25 ओवर में 315 रनों का लक्ष्य गुना को जीत के लिए दिया। इस विशाल स्कोर में अक्षत रघुवंशी ने 110 रन बनाए। वहीं टीम की तरफ से आतिशी बल्लेबाजी करते हुए रौनक रघुवंशी ने 21 गेंद पर 52 रन बनाए। इसी तरह रितिक राय ने 50 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...