पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाॅ. मंजू शर्मा नई कलेक्टर होंगी, कल ज्वाइन करेंगी

डाॅ. मंजू शर्मा नई कलेक्टर होंगी, कल ज्वाइन करेंगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| बुधवार की रात आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई। इस सूची में अशोकनगर कलेक्टर बीएस जामोद के स्थान पर जिले की 15वीं कलेक्टर के रूप में वर्ष 1986 बैच की डॉ. मंजू शर्मा को कलेक्टर पदस्थ किया गया है। वर्तमान में एडिशनल कमिश्नर प्रधानमंत्री आवास और स्वच्छ भारत मिशन की मिशन डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं दे रहीं डॉ शर्मा का बतौर कलेक्टर यह पहला जिला होगा। करीब तीन साल पहले डॉ. शर्मा को आईएएस अवार्ड नगरीय प्रशासन फाइनेंस विभाग में फाइनेंस कमिश्नर के पद पर रहते हुए दिया गया।

इससे पहले नवागत कलेक्टर ट्रेजरी ऑफिसर ग्वालियर, ज्वाइंट डायरेक्टर लैंड रिकार्ड फाइनेंस, ज्वाइंट डायरेक्टर फाइनेंस एक्साइज, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर फाइनेंस, सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनेंस के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।

खबरें और भी हैं...