पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरटीई के तहत किस स्कूल में कितनी सीटें, दावे आपत्ति के बाद आएंगी सामने

आरटीई के तहत किस स्कूल में कितनी सीटें, दावे आपत्ति के बाद आएंगी सामने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी आरटीई के तहत एडमिशन प्रक्रिया के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन फिर लॉटरी सिस्टम से होगी।

आरटीई के दायरे में आने वाले स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर वंचित समूह के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। जिले में इस वर्ष कितनी सीटें आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए आरक्षित की जा रही है फिलहाल इसकी जानकारी तैयार की जा रही है। इस वर्ष आरटीई के तहत स्कूल खुलते ही बच्चों को प्रवेश मिल जाए इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीआरसी ने पोर्ट किए गए मान्यता प्राप्त स्कूलों की पड़ोस और विस्तारित सीमा निर्धारित कर दावे आपत्ति बुलाई गई थी। इसमें चंदेरी और मुंगावली में दावे आपत्ति नहीं आई लेकिन अशोकनगर और ईसागढ़ के कुछ स्कूलों की आपत्ति आने के बाद उनकी सुनवाई शुक्रवार को कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में की जाएगी।

खबरें और भी हैं...