पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे रोजगार सहायक, आज करेंगे तालाब पर श्रमदान

तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे रोजगार सहायक, आज करेंगे तालाब पर श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| ग्राम रोजगार सहायक तीसरे दिन भी नियमित किए जाने की मांग लेकर अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर रहे। हड़ताल के तीसरे दिन मप्र राज्य कर्मचारी संघ का समर्थन रोजगार सहायकों को मिला। हड़ताल के चौथे दिन रोजगार सहायक तुलसी सरोवर तालाब पर श्रमदान भी करेंगे। हड़ताल के तीसरे दिन मप्र राज्य कर्मचारी संघ का समर्थन रोजगार सहायकों को मिला। संघ की ओर से जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह रघुवंशी, सचिव महेश शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष आनंद राय, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गौर, सचिव आनंद यादव, राजकुमार सिंह जाट, जयपाल सिंह यादव, जितेन सिंह यादव, प्रकाश सिंह राजपूत, जगभानसिह यादव, राजकुमार शर्मा, भगवान सिंह यादव, संतोष शर्मा, श्याम रघुवंशी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...