पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिन पहले पार्टनर से विवाद के बाद ठेकेदार का मिला शव

दो दिन पहले पार्टनर से विवाद के बाद ठेकेदार का मिला शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड के ठेकेदार का शव बुधवार शाम माता मंदिर रेल की पटरियों के पास मिला। उसके हाथ पर अस्पताल में उनके साथ काम करने वाले पार्टनर का नाम लिखा था। गुरुवार सुबह पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन साथ में काम करने वाले युवक पर हत्या के आरोप लगा रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड का ठेका शिवचरण सोनी का था, जो अपने पार्टनर सचिन राजपूत के साथ स्टैंड चलाता था। शाम करीब चार बजे माता मंदिर रेलवे पटरियों के पास ठेकेदार का शव मिला। मामले की जानकारी लगते ही देहात थाना पुलिस पहुंची और मृतक के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मृतक के हाथ पर उसके पार्टनर सचिन पुत्र गोविंद राजपूत का नाम लिखा था।

दो दिन पहले ही दोनों के बीच विवाद हुआ था ऐसे में परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। मृतक के दामाद दीपक सोनी ने बताया कि दो दिन पहले उनके ससुर से सचिन का विवाद हो गया था।

सचिन उनके घर गया था और गाली गलोंच की थी। विवाद इतना जोर से हुआ था कि मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए थे। उनका बेटा दिलीप सोनी घर पर नहीं था। सिर्फ प|ी थी। मृतक की प|ी ने भी विवाद की बात को स्वीकार किया

खबरें और भी हैं...