पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोज अधिकारियों की मॉनीटरिंग के बाद भी शिविर में बच्चों को पिला रहे बदबूदार पानी

रोज अधिकारियों की मॉनीटरिंग के बाद भी शिविर में बच्चों को पिला रहे बदबूदार पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में माॅनीटरिंग के लिए एक अधिकारी को तैनात किया गया है पर कोई मौके पर नहीं पहुंचता

भास्कर संवाददाता | अशोकनगर

ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में बच्चों को दिक्कत न हो, इसके लिए हर दिन एक जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय की गई है लेकिन यह जिम्मेदारी सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई है। स्वास्थ्य और फिटनेस सुधारने के लिए अपने बच्चों को स्टेडियम भेज रहे अभिभावकों को यह जानकर हैरानी होगी कि अभ्यास के बाद प्यास बुझाने के लिए उनके बच्चे जो पानी पी रहे हैं वह पानी बदबूदार और गंदा है। गुरुवार सुबह इस बात का खुलासा होने पर कई अभिभावकों ने इस बात पर रोष जाहिर करते हुए जब वरिष्ठ खिलाड़ियों को इसकी शिकायत की तो कलेक्टर को फोन लगाकर पूरे मामले की शिकायत की गई।

खेल अधिकारी के दिए हंै निर्देश, करेंगे मॉनीटरिंग

बच्चों को गंदा पानी पिलाया जा रहा है यह बहुत की गलत है। खेलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि श बच्चों को शुद्ध पानी मिलेगा। बीएस जामोद, कलेक्टर अशोकनगर

हर साल शिविर के लिए आता है लाखों का बजट, फिर भी कैंपर की व्यवस्था तक नहीं

खबरें और भी हैं...