पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाइन पंजीयन न कराने से 113 नहीं दे पाएंगे आवासीय विद्यालय की परीक्षा

ऑनलाइन पंजीयन न कराने से 113 नहीं दे पाएंगे आवासीय विद्यालय की परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| श्रमोदय आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 मई को परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शामिल होने 172 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे लेकिन 113 आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया जिससे सिर्फ 59 परीक्षार्थी ही यह परीक्षा दे पाएंगे।

मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत दर्ज श्रमिकों के बच्चों के लिए श्रमोदय आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना था, लेकिन कई परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया और पुरानी किताब ही आवेदन के साथ दे दी। इससे उनके आवेदन निरस्त हो गए। आवेदनों की जांच में 59 आवेदन ही सही मिले। नई किताब बनवाने के लिए संबंधित नपा और जनपद पंचायत में आवेदन करना जरूरी होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र www.shramodayvidyalay.mp.gov.in एवं www.mpsos.nic.in से निकाल सकेंगे।

खबरें और भी हैं...