विश्व विद्यालयों के खाली पड़े रिक्त पदों को भरने जाने की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की है। इसी को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम नेहरू डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ.डीआर राहुल को ज्ञापन दिया।
विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने बताया कि प्रदेशभर के विश्व विद्यालयों में विशेषज्ञ शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। उन पर नियुक्तियां नहीं की जा रही है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विश्व विद्यालयों में पुर्नमूल्यांकन की एक स्थाई नीति बनाई जाए। प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया जाए, हाल ही में उच्च शिक्षा की वेबसाइट पर प्रवेश मार्गदर्शी निर्देश दिए हैं। उसमें छात्र को एक बार प्रवेश लेने के बाद उनकी शुल्क वापस नहीं होगी। पहले का नियम ही लागू किया जाए जिससे छात्रों को परेशान न होना पड़े। सभी कॉलेजों में स्थाई प्राचार्यों की नियुक्ति की जाए। स्थाई खेल निर्देशकों की नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर मोंटी गोस्वामी, रविन्द्र यादव अभिषेक पाठक, राज गोलिया, यश गोस्वामी, आदित्य रघुवंशी, रोहित कौशल मौजूद रहे।