अशोकनगर| व्यापम पीड़ित मंच बुधवार को परीक्षा नियंत्रक से मिला और व्यापमं की परीक्षा में सुधार के लिए अपनी समस्या बताई। इसके लिए मंच के सदस्यों ने परीक्षा नियंत्रक एकेएस भदौरिया को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान जिले से बड़ी संख्या में युवा भोपाल पहुंचे। मंच के सदस्य गौरव त्रिपाठी ने बताया कि व्यापम द्वारा की जा रही मनमानी को रुकवाने के लिए परीक्षा नियंत्रक से शिकायत की। उनसे लाखों युवाओं के साथ हो रहे खिलवाड़ को रुकवाने मांग की, जिससे प्रतियोगी परीक्षा की मेहनत कर रहे युवाओं को न्याय मिल पाए। इस अवसर पर हिमांचली मिश्रा ग्वालियर, ओपी शर्मा, नीरज शर्मा, विवेक तिवारी भोपाल, अंकुश इंदौर, अंकित जैन मौजूद रहे।