पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशोकनगर| एक युवक और एक किशोरी ने शनिवार शाम बारमाउ

अशोकनगर| एक युवक और एक किशोरी ने शनिवार शाम बारमाउ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अशोकनगर| एक युवक और एक किशोरी ने शनिवार शाम बारमाउ के खंडहर में सल्फास खा लिया, जिन्हें पुलिस के वाहन से जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा जहां दोनों की मौत हो गई। युवक पर पहले से 376 और पास्को एक्ट का मामला चल रहा था। इस मामले में युवक का भाई किशोरी के परिजनों पर जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप लगा रहा है। अस्पताल में मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बारमाउ निवासी मिथुन पुत्र हरवीर सिंह रघुवंशी शिकारी 23 साल समाज की किशोरी के साथ प्रेम करता था। 4 मार्च को दोनों अपने घर से लापता हो गए थे। कुछ दिनों बाद किशोरी घर पर आ गई थी लेकिन युवक फरार चल रहा था। किशोरी के बयान के आधार पर शाढ़ौरा पुलिस ने युवक पर 376 एवं पास्को एक्ट का मामला दर्ज कर लिया था।

शनिवार शाम बारमाउ के खंडहर में दोनों अचेत हालत में मिले, पास में पड़ी थी सल्फास की डिब्बी

खबरें और भी हैं...