पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले पकौड़े बेचकर 300 रु. कमाए फिर सीएम की सद्बुद्धि के लिए शनि देव को चढ़ाया तेल

पहले पकौड़े बेचकर 300 रु. कमाए फिर सीएम की सद्बुद्धि के लिए शनि देव को चढ़ाया तेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमित किए जाने की मांग को लेकर रोजगार सहायक हड़ताल पर चल रहे हैं। पांचवें दिन हड़ताल स्थल पर पकौड़े की स्टॉल लगाई और सीएम की सद्बुद्धि के लिए शनि देव को तेल भी चढ़ाया। पकौड़े बेचकर हुए 300 रुपए के लाभ की राशि को सीएम फंड में जमा करवाएंगे। सिलेंडर और गैस भट्टी रोजगार सहायक किराए से लेकर पहुंचे थे।

दोपहर 2 बजे रोजगार सहायकों ने हड़ताल स्थल पर स्टॉल लगाकर पकौड़े बनाकर बेचे। एक घंटे तक लगे इस स्टॉल में 1300 रुपए की कमाई हुई। जबकि एक हजार रुपए पकौड़े बनाने के लिए जुटाए गए संसाधनों पर खर्च हुए। इसके अलावा हड़ताल स्थल पर ही शनिदेव की प्रतिमा पर रोजगार सहायकों ने तेल चढ़ाकर सीएम शिवराज सिंह चौहान की सदबुद्धि की कामना की। संघ जिलाध्यक्ष आनंद राय ने कहा कि रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। हमारी एक सूत्रीय मांग नियमित करने की है। सीएम की सदबुद्धि के लिए ही शनि महाराज को तेल चढ़ाया है। रविवार को तुलसी सरोवर तालाब पर जल सत्याग्रह भी होगा। इस अवसर पर राघवेन्द्र लोधी, होशियार सिंह, जगभान सिंह, सचिन जाटव, सोनू शर्मा, संजीव कलावत, रामवीर शर्मा, धर्मेन्द्र दांगी, संदीप शर्मा, संतोष शर्मा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...