पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वे के बाद प्वाइंट बनाकर देते हैं पानी

सर्वे के बाद प्वाइंट बनाकर देते हैं पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में इस साल गर्मियों में जहां पानी की समस्या है वहां ‘संवेदना’ ग्रुप के टैंकर पहुंच रहे हैं। जैसे ही शहर के किसी क्षेत्र से पानी के लिए फोन आता है तो हल्ला बोल समिति के लोग पहुंचकर सर्वे करते हैं। इसके बाद जरूरत के अनुसार क्षेत्र में पाइंट बनाकर लोगों को पानी उपलब्ध करवा देते हैं। फिलहाल संवेदना ग्रुप के 9 टैंकर शहर के बाहर तक बनी गरीब बस्तियों में पहुंचकर लोगों को पानी उपलब्ध करवा रहे हैं।

शहर के आसपास कई बस्तियां ऐसी भी हैं जो नगरीय सीमा क्षेत्र में नहीं आती है। गर्मियों में यहां रहने वाले लोगों को पानी के लिए अब तक भटकना पड़ रहा था। इनमें पलकटोरी के सामने की बस्ती, मगरदा आदिवासी बस्ती ऐसे क्षेत्र हैं जहां पानी की समस्या अधिक है। शहर में अभी तक संवेदना टैंकर शहर के सभी वार्डों में पहुंचकर पानी भरवा रहे हैं। इनमें कई पाइंट ऐसे हैं जहां दो से तीन बार तक टैंकर पहुंचाना पड़ता है।

इन स्थानों पर पहुंच रहे टैंकर: शहर की कोलुआ रोड, विध्या नगर, शंकर कॉलोनी के अंदर की बस्तियां, पूजा कॉलोनी, कबीरा रोड माता मंदिर, त्रिलोकपुरी कॉलोनी, मंदसौर मिल, लवकुश मंदिर, आजाद मोहल्ला का पिछला हिस्सा, टीवी टॉवर के पीछे, गौशाला, नई आबादी, तुलसी कॉलोनी सहित दो दर्जन से अधिक क ॉलोनियों में टैंकर पहुंच रहा है।

शहर के जिन पिछड़े वार्डों में नपा की पाइप लाइन नहीं, वहां पहुंच रहे ‘संवेदना’ के टैंकर

खबरें और भी हैं...