अशोकनगर | ओझा समाज के चुनाव रविवार को होंगे। इसमें जिले भर से समाज के लोग शामिल होंगे जो समाज के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसके साथ ही कमेटी का गठन भी किया जाएगा। समाज के चुनाव सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक माधव भवन में होंगे। ओझा समाज समिति अध्यक्ष मोहनप्रसाद ने बताया कि इस चुनाव में जिले भर से समाज के लोग शामिल होकर अध्यक्ष का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि दो साल होली मिलन समारोह रखा गया था। उस समय काशीराम ओझा को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया था। इसके बाद से समाज के कार्यों की गतिविधियां शिथिल चल रहीं थीं। समाज के लोगों की मांग पर चुनाव कराए जा रहे हैं इसमें समाज के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।