पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घरों में आग लगने से पूरी गृहस्थी जल गई पीड़ित बोले अब तन के कपड़े ही बचे हैं

घरों में आग लगने से पूरी गृहस्थी जल गई पीड़ित बोले-अब तन के कपड़े ही बचे हैं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| आष्टा/खाचरोद

गांव खेकाखेड़ी में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से 8 परिवारों के मकान खाक हो गए। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। इससे करीब 6 से 7 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है। जब आग लगी तब घरों के आधे सदस्य शादी में गए हुए थे तो कुछ लोग जंगल में मवेशी चराने के लिए गए हुए थे।

ग्राम पंचायत खाचरोद के अंतर्गत आने वाले गांव खेकाखेड़ी में पास-पास बने मकान देखते ही देखते आग की लपटों से घिर गए। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल को सूचना दी। इनमें 6 मकान एक ही परिवार और दो अन्य लोगों के थे। जिनके मकान जले हैं उनमें चंदू पुत्र मंदरूप सपेरा, मुकेश पुत्र चंदू, महेश पुत्र चंदू, जितेंद्र पुत्र नंदू, नंदू पुत्र मंदरूप, देवकरण पुत्र खेत, संतोष पुत्र नंदू, पप्पू पुत्र अमर सिंह शामिल है।

खेकाखेड़ी गांव में आग से 8 मकान जलकर खाक।

मांगी सहायता
खेकाखेड़ी निवासी नंदू आयु 50 साल ने बिलखते हुए बताया कि आग से मकान के साथ गृहस्थी का सभी सामान जलकर नष्ट हो चुका है। अब हमारे तन पर जो कपड़े हैं वह ही बचे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...