दीवार निर्माण करने को लेकर मारपीट
आष्टा| सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के गांव कुर्लीकला में दीवार बनाने की बात को लेकर आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। पुलिस ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुर्लीकला निवासी बाबूलाल पुत्र देवीलाल मालवीय आयु 40 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दीवार निर्माण की बात को लेकर आरोपी संजू व विनोद पुत्र पदम ने मिलकर मारपीट की।