रात की बजाए दिन में जलतीं हैं स्ट्रीट लाइट, लोगों को नहीं मिलता फायदा
आष्टा| बिजली कंपनी और नगर पालिका के आपसी तालमेल के नहीं मिलने के कारण बिजली का व्यर्थ अपव्यय हो रहा है। वहीं लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। नगर के कई ऐसे मोहल्ले व कॉलोनी हैं जहां पर रात के समय स्ट्रीट बंद रहती है। जिससे लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। दूसरी तरफ दिन के समय भी स्ट्रीट लाईट जलती रहती है। इससे बिजली का व्यर्थ अपव्यय होता है। इसकी अहम वजह यह भी है कि बिजली कंपनी के लाइनमैन इसे चालू करते हैं। जबकि यह नपा के अधीन क्षेत्र में आते हैं। दोनों विभागों के आपसी तालमेल नहीं होने से यह स्थिति बनती है।