उस सोच को प्रणाम किया, जिसने एेसा संविधान दिया जिससे देश शक्तिशाली बना
सभाओं में डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला
भास्कर संवाददाता| आष्टा
संविधान निर्माता डॉ भीमराम अंबेडकर की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई जगह सभाएं हुईं और बाबा साहब को आदर के साथ याद किया गया। इनमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। आष्टा में हाथीखाना स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर सभा की गई। इसमें नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि संविधान का निर्माण कर भारत की प्रगति, सामाजिक समरसता, शिक्षा और शांति के रास्ते पर ले जाने वाले बाबा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर हम उनकी उस सोच को प्रणाम कर रहे हैं जिसमें भारत को एक श्रेष्ठ संविधान दिया, जिसके कारण आज भारत विश्व शक्ति बनने की ओर है।
सीएमओ केएल सुमन, पार्षद बाबूलाल मालवीय, पार्षद अंसार अली, एल्डरमेन तारा कटारिया ने भी बाबा साहब के जीवन और महान कार्याे पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में स्वच्छता निरीक्षक दीपक देवगड़े, लेखापाल अनिरूद्ध नागर, रमेशचंद्र दादा, मनीष श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, गबू सोनी, कोमल सिंह चौहान, जगदीश वर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य नपाकर्मी मौजूद थे।
शासन की योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे
गांव वफापुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें शासन की योजनाओं की उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। वहीं महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इस मौके पर गांव की सरपंच शकुंतला हरि सिंह वर्मा, शाखा प्रबंधक मुकेश कोली, सचिव कृपाल सिंह विश्वकर्मा, धर्मेंद्र, बदरीलाल, उप सरपंच जीवन सिंह, राजेश मुकाती, अमर सिंह, घासीराम, विक्रम सिंह मालवीय उपस्थित थे।