समिति... जल संरक्षण, स्वच्छता पर संगोष्ठी हुई
आष्टा| ग्राम विकास युवा सेवा समिति ने अपनी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। इसमें जल संरक्षण, स्वच्छता पर चर्चा की गई। साथ ही इस बारे में जागरूकता लाने के लिए जानकारी से अवगत कराया। समिति ने सदस्यों की उपस्थिति में कई निर्णय लिए गए। समिति ने इस आयोजन के अवसर पर जन अभियान के ब्लाक समन्वयक भगवत शरण लोधी, माकेश्वरी समाज सेवा समिति के मुकेश राठौर, मां पार्वती सेवा समिति के हरेंद्र ठाकुर व समर्पण जनकल्याण सेवा समिति के आनंद मोहन कटारिया का मार्गदर्शक के रूप में आभार मानते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम विकास युवा सेवा समिति बफापुर के अध्यक्ष रघुराज वर्मा, सचिव सचिन वर्मा, उपाध्यक्ष सुमित वर्मा, कोषाध्यक्ष ललित प्रजापति, विष्णु वर्मा, विष्णु जाखोनिया, दौलत वर्मा, मंगलेश वर्मा, नवनीत राठौर, नर्बत सिंह, देवराज सिंह, पवन वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, बंटी वर्मा, दीपक खजूरिया, अंकित वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। आभार अध्यक्ष रघुराज वर्मा ने माना।