विवाहिता को दहेज में तीन लाख रुपए नहीं लाने पर किया प्रताड़ित
आष्टा| विवाहिता को उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में तीन लाख रुपए नहीं लाने को लेकर प्रताड़ित किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुरा हाल दीपलाखेड़ी निवासी पूजा मेवाड़ा आयु 19 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दहेज में तीन लाख रुपए मायके से नहीं लाने को लेकर उसके पति आरोपी रवि मेवाड़ा, सास रामप्यारी बाई,ससुर शांतिलाल, देवर राजेश मिलकर आए दिन प्रताड़ित कर रहे थे। इससे तंग आकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।