घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
आष्टा| मैना चौकी अंतर्गत हुसैनपुर खेड़ी में एक विवाहिता के साथ गांव के आरोपी ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार हुसैनपुरखेड़ी निवासी विवाहिता आयु 25 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि घर के पीछे आंगन में बर्तन साफ कर रही थी कि इसी दौरान आरोपी राजेश मालवीय पुत्र नारायण सिंह ने आकर छेड़छाड़ की। चिल्लाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी राजेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।