पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागौन की तस्करी रोकने पर वन रक्षक को बाइक से टक्कर मारी

सागौन की तस्करी रोकने पर वन रक्षक को बाइक से टक्कर मारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध सागौन कटाई और परिवहन रोकने के अभियान के बावजूद भी वन माफिया के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि बाइक से अवैध सागौन का परिवहन रोकने पर वनरक्षक को लकड़ी चोर ने टक्कर मार दी। इसके बाद टीम ने घेराबंद की तो आरोपी बाइक और सागौन फेंककर फरार हो गया। एक सप्ताह में बाइक से परिवहन पकड़े जाने की दूसरी वारदात है।

सागौन की अवैध कटाई को देखते हुए रेंजर रामनाथ सिंह नागर ने गश्ती दल और सिद्दीकगंज, मेहतवाड़ा, रोलागांव के डिप्टी रेंजरों को इसे रोकने के निर्देश दिए हैं। बीती रात लकड़ी चोर सेठ गुराड़िया की ओर से बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सागौन के 3 नग ले जा रहे थे। इसे रोकने के लिए प्रमोद कुमार घुरे ने प्रयास किया तो आरोपी बंटी ने वनरक्षक को बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी को टीम ने घेर लिया जिसके बाद वह फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...