अक्षय तृतीया पर कराया 29 बेटियों का विवाह
बुधवार को अक्षय तृतीया पर बलाई समाज संगठन ने 29 बेटियों का कन्यादान कराया। सर्व जाति विवाह सम्मेलन के तत्वावधान में धरमपुरी सिद्दीकगंज में आयोजन किया गया।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी क्रांति बलाई समाज संगठन ने क्षेत्र के बंधुओं का विवाह हिंदू धर्म के रीति रिवाज के तहत संपन्न कराए गए। इस अवसर पर विवाह आयोजक समिति के बाबू सिंह सोलंकी ने कहा की वर वधु का विवाह करवाना पुण्य का काम है। अभी तक समिति ने 200 वर वधुओं का विवाह संपन्न कराया है। इस अवसर पर राष्ट्र अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गोपाल सिंह इंजीनियर, एचआर परमाल, कृपाल सिंह मालवीय, रमेश मालवीय, गजराज सिंह सोलंकी, फूल सिंह मालवीय, रमेश सोलंकी आदि उपस्थित थे।