पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवहन धीमा होने से केंद्रों पर लग रही उपज के वाहनों की कतारें, किसान हो रहे परेशान

परिवहन धीमा होने से केंद्रों पर लग रही उपज के वाहनों की कतारें, किसान हो रहे परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीदी की शुरुआत से कई केंद्रों पर परिवहन का काम रफ्तार नहीं पकड़ सका है। इस कारण खरीदी केंद्रों पर उपज के वाहनों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। इसके बाद भी इसमें प्रशासन की तरफ से कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस बार भी क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कोठरी, मेहतवाड़ा, सिद्दीकगंज, जावर, निपानिया, भंवरा केंद्रों पर परिवहन के अभाव में उपज पड़ी है। इस कारण उपज तुलाई का काम धीमा पड़ता जा रहा है।

जिन क्षेत्रों में फसल देर से तैयार हुई है उन केंद्रों पर उपज के वाहनों की कतारें भी देखने को मिल रही हैं। जबकि भोपाल-इंदौर फोरलेन पर स्थित कोठरी खरीदी केंद्र पर तो वाहनों की कतारें लंबी होती जा रही हैं। यहां पर किसानों को रात में जागकर उपज की सुरक्षा करनी पड़ रही है।

खबरें और भी हैं...