पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी के साथ बढ़ी पेय पदार्थों की बिक्री

गर्मी के साथ बढ़ी पेय पदार्थों की बिक्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा/जावर| अप्रैल का महिना आधा बीतने के बाद गर्मी ने भी अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती ‏ती धूप से बचने के लिए लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। गर्मी का दौर शुरू होते ही लोगों ने पंखे कूलर का उपयोग करना शुरू कर दिया है। गर्मी शुरू होते ही ठंडे पानी के लिए मटका विक्रेताओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। वहीं ठंडे पेय पदार्थों कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानें लग गई हैं। इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भाड़ दिखाई देने लगी है। वहीं डॉक्टर अमित माथुर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों से खानपीन पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...