बैठक... अनुशासित शिक्षा को बढ़ावा देना लक्ष्य
आष्टा| कोचिंग डायरेक्टर्स ने टैलेंट ट्यूटोरियल में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें शहर में बच्चों की उच्चतर शिक्षा तथा शहर में अनुशासित शिक्षा को बढ़ावा देने को मुख्य लक्ष्य बनाया गया। सभा में कार्यकारिणी समिति भी बनाई गई। वहीं सुदीप जायसवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से शहर में शिक्षा का स्तर सुधरेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुदीप जायसवाल, उपाध्यक्ष राम विश्वकर्मा, हीरा चंदानी, राजेंद्र ठाकुर, विशाल भूतिया, कोषाध्यक्ष विकास महेश्वरी, सचिव जितेंद्र खत्री, सह सचिव जितेंद्र परमार, चंदर सिंह ठाकुर, मीडिया संचालक दिव्यांश सोलंकी, विनोद महेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।