विधानसभा चुनाव के लिए आप ने प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया शुरू की
आष्टा| आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर फार्म भी लॉच कर दिया है। इस फार्म को डाउनलोड करने मांगी गई है। प्रदेश का कोई भी नागरिक आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी पेश सकता है। प्रदेश प्रवक्ता व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आईए खान ने बताया की पार्टी ने 13 अप्रैल से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुआई में मंदसौर की पिपलियामंडी से किसान बचाओ यात्रा शुरू कर चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की है। श्री खान ने बताया की प्रत्याशी चयन के लिए क्राइम, करप्शन व कैरेक्टर के फार्मूले पर जोर देगी। पार्टी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।