पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीषण गर्मी के चलते सब्जी की आवक हो रही कम, बढ़ने लगे भाव

भीषण गर्मी के चलते सब्जी की आवक हो रही कम, बढ़ने लगे भाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| इस समय भीषण गर्मी से जहां लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं आग बरसाती गर्मी सब्जी की फसल को भी प्रभावित कर रही है। इससे सब्जियों के भावों में तेजी आना शुरू हो गई है। आग उगलती गर्मी ने किसानों की सब्जी की फसल को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। तेज धूप के कारण खेतों में लगी हरी सब्जी की फसल भी मुरझाने लगी है। किसानों का कहना है कि तेज गर्मी सब्जी की फसल को खराब कर रही है। इस कारण जिस तरह से एक महीने पहले सब्जी का अधिक उत्पादन होता था उसमें काफी कमी आ गई है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। गर्मी का असर सब्जी की आवक पर भी पड़ने लगा है। वहीं जिन किसानों के खेतों में थोड़ी बहुत फसल खड़ी है तो उसको धूप से नुकसान पहुंच रहा है। इससे अचानक सब्जी मंडी में आवक की कमी हो गई है। इससे सब्जियों के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...