- Hindi News
- National
- ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती, निकाला चल समारोह, पूजा अर्चना कर किया स्वागत
ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती, निकाला चल समारोह, पूजा-अर्चना कर किया स्वागत
बुधवार को जिले में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई। इसके तहत कहीं चल समारोह निकाला गया कहीं पूजा अर्चना की गई। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं दिन भर कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा।
बुधवार को अखंड ब्राह्मण समाज ने स्थानीय गोकुल गार्डन पुराना दशहरा मैदान से शोभायात्रा शाम साढ़े 4 बजे निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुए वापस गोकुल गार्डन पहुंची। जुलूस में भगवान परशुराम जी की चरण पादुका को पालकी के रूप में सजाया गया था। वहीं आकर्षक रूप से सजी घोड़ा बग्घी में एक युवक को भगवान परशुराम का रूप धरकर सवार किया गया था।
जुलूस की व्यवस्था को समाज के वरिष्ठ प्रेमनारायण शर्मा, केएम भट्ट, सर्वेश उपाध्याय, जीपी उपाध्याय, जयंत जोशी, महासचिव अतुल शर्मा, संजीव दीक्षित, समाज अध्यक्ष राजेश शर्मा, परिणय अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी, परशुराम महोत्सव अध्यक्ष सुरेश दुबे आदि शामिल थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
परशुराम जयंती महोत्सव पर मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नृत्य एवं फेंसी ड्रेस, चेयर रेस प्रतियोगिता रखी गई थी। कार्यक्रम का समापन गोकुल धाम में किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण किए।