नोटबंदी के परिणाम से नगदी की कमी झेल रही है जनता: हरपाल ठाकुर
देश की जनता एक बार फिर भारतीय मुद्रा नगदी की कमी से जूझ रही है। मोदी सरकार के 4 वर्षों के कार्यकाल में पहले नोटबंदी के कारण देश की जनता को लाइन में लगकर मानसिक व शारीरिक कष्ट झेलने को मजबूर होना पड़ा था। फिर देश में लागू किए गए अनेकों टैक्स स्लैब वाले उलझनों भरे जीएसटी के कारण पूरे देश के व्यापारी परेशान हैं।
यह बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मप्र कांग्रेस सचिव हरपाल ठाकुर ने विज्ञप्ति जारी कहीं। श्री ठाकुर ने कहा कि देश की आधी आबादी अर्थात 11 राज्यों की जनता नगदी संकट से जूझ रही है। इस वक्त देशभर में शादियों का सीजन है। किसी के घर परिवार में शादी है तो किसी को शादियों में शामिल होना है। वहीं व्यापारी माल भरकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई तो बैंकों में जमा है और नगदी की कमी के कारण देशभर के एटीएम व बैंक खाली जनता को रुपए देने में असमर्थ हैं।