पानी और अस्पताल की समस्या को लेकर लोगों ने दिया धरना
पानी और अस्पताल की समस्या को लेकर लोगों ने दिया धरना
आष्टा| नगर में व्याप्त भीषण जल संकट व अस्पताल में व्याप्त अवयवस्थाओं के अलावा बिजली बिलों की मनमानी के विरोध में पूर्व पार्षद दल जन समस्या निवारण समिति ने धरना दिया। धरने में मौजूद पूर्व जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ लोगों ने जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। इस अवसर पर कहा गया कि नगर पालिका में भारी अनिमितताएं की जा रही हैं। इस दौरान पाइप लाइन के मुद्दे को भी उठाया गया। यह भी मांग की गई कि जो व्यक्ति अपने प्राइवेट बोरवेल से पानी पिला रहे हैं उनके बिजली के बिल नगर पालिका भरे।