समझाइश: कचरा रोड पर न फेंके, गाड़ी में ही डालेंं
नगर में नालियों की चौक होने की समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने बारिश के पूर्व सफाई अभियान चलाया गया है। जिसमें प्रतिदिन हर वार्डों में सीएमओ केएल सुमन अपने अधिनस्थों के साथ जाकर अपनी उपस्थिति में सफाई कार्य करा रहे हैं। वहीं लोगों से नालियों में कचरा नहीं डालने की समझाईश दी जा रही है।
नगर में सफाई अमले की टीम बनाकर प्रत्येक वार्ड व मोहल्लेवार सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है। इसी के चलते आज वार्ड 9 में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कसाईपुरा, पुराना टॉकिज रोड़, लंगापुरा आदि स्थानों के नाला-नालियों सहित अन्य स्थलों की विशेष सफाई की गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी केएल सुमन के निर्देशन में नगर पालिका के स्वच्छता निरीक्षक दीपक देवगड़े, स्वच्छता प्रभारी कोमल सिंह चौहान, दरोगा विनोद सांगते ने सुबह वार्ड में ं की उपस्थिति में व्यवस्थित सफाई कार्य कराया।