पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो जिलों की सीमाओं के खस्ताहाल मार्ग को मिली स्वीकृति, 26 करोड़ की आएगी लागत

दो जिलों की सीमाओं के खस्ताहाल मार्ग को मिली स्वीकृति, 26 करोड़ की आएगी लागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो तहसील व दो जिलों की सीमाओं को जोड़ने वाले मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण लोगों को सालों से परेशान होना पड़ रहा है। इस पर हादसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। उक्त मार्ग के प्रस्ताव को कई बार पीडब्ल्यूडी ने बनाकर शासन से स्वीकृति के लिए भेजा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। अब विधायक की पहल पर कैबिनेट ने खाचरोद से जिले की सीमा तक 26 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

आष्टा और जावर तहसील के खाचरोद से सिद्दीकगंज व धुराड़ाकलां तक सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। इस कारण यहां से निकलना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

उक्त मार्ग के निर्माण की मांग लोग सालों से कर रहे थे। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने भी कई बार सड़क निर्माण का एस्टीमेट बनाकर शासन से स्वीकृति के लिए भेजा था, लेकिन बजट अधिक होने के कारण उसे स्वीकृति नहीं मिल रही थी। जिससे लोगों को समस्या से राहत नहीं मिल रही थी। विधानसभा क्षेत्र में आने वाला सिद्दीकगंज हाटपिपल्या मार्ग की दयनीय हालत से क्षेत्र की जनता को राहत दिलाने के लिए करीब 21 किमी लंबे रोड के निर्माण की मांग को लेकर विधायक रंजीत सिंह गुणवान विगत 6 माह से मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री के संपर्क में थे।

खबरें और भी हैं...