विकास कार्यों के कारण चौथी बार बनेगी भाजपा की सरकार
आष्टा| हिंदुस्तान के इतिहास में आजादी के बाद सत्ता में आई सरकारों द्वारा जो विकास का इतिहास दर्ज होगा, उसमें नरेंद्र मोदी और शिवराजसिंह चौहान की सरकार द्वारा देश एवं प्रदेश में विभिन्न जनहितैषी योजनाओं से जो विकास कराया गया वो स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। ये बात भाजपा के मीडिया प्रभारी एवं चलो पंचायत की ओर अभियान के प्रमुख सुशील संचेती ने ग्राम पंचायत डाबरी एवं ग्राम भंवरा में चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 134 पंचायतों में भाजपा का चलो पंचायत की ओर अभियान के अंर्तगत ग्राम पंचायत डाबरी, भमुरा में गांव की चौपाल पर पहुंचकर ग्रामीणों को प्रदेश और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से अवगत कराया और पंचायत की ओर चलो अभियान का शुभारंभ किया।