कांक्रीट की सड़क क्षतिग्रस्त, हुआ गड्ढा
आष्टा| नगर के त्रिपोलिया चौराहा से थोड़ा आगे दशहरा मैदान रोड पर नाली की साइड की कांक्रीट सड़क टूट गई है। इससे यहां पर गड्ढा हो गया है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठाना पड़ रही है। दशहरा मैदान रोड पर त्रिपोलिया चौराहे से थोड़ा आगे पिछले कई दिनों से नाली के साइड का कांक्रीट सड़क का कुछ हिस्सा टूट गया है। इससे बड़ा गड्ढा हो गया है। जबकि इसी मार्ग से कई लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है जिसमें इस प्रकार की स्थिति होने के कारण उनके साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।