पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसून के पहले मरम्मत में लापरवाही बल्लियों के सहारे बांधे बिजली के तार

मानसून के पहले मरम्मत में लापरवाही बल्लियों के सहारे बांधे बिजली के तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली सप्लाई बंद कर रही है। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी हो रही है। जबकि नगर में कई जगह पर डीपी क्षतिग्रस्त हैं और खंभे झुक रहे हैं। आंधी चलने पर ये गिर भी सकते हैं। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में बना हुआ है जहां पर खंभों को लकड़ी का सहारा देकर खड़ा किया हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदारों को परवाह नहीं।

नगर के अधिकांश हिस्से में आरएपीडीआरपी योजना का काम हुआ है। उसके बाद भी साचौरा कॉलोनी, डाबरी कॉलोनी, आदर्श नगर, मालवीय नगर, बजरंग कॉलोनी में बिजली के तार लटक रहे हैं या फिर पोल नहीं होने के कारण दीवारों व पेड़ के सहारे तार लटकाकर काम चलाया जा रहा है। उक्त योजना में घटिया काम शुरू से किया गया है। यही वजह है एक महीने में तीन स्थानों पर बिजली पोल में आग लगने की घटना हो चुकी है।

छह महीने पहले लगाए पोल टेढ़े

6 माह पहले ही लगे पोल कही टेढ़े हो गए हैं तो कहीं गिरने की स्थिति में हैं। डाबरी कॉलोनी निवासी महेश मेवाड़ा का कहना है कि यहां बिजली कंपनी ने अभी तक हाई वोल्टेज लाइन को बस्ती से नहीं हटाई है। इसी तरह साचौरा कॉलोनी निवासी हेमराज कुशवाह का कहना है कि आरएपी डीआरपी योजना का काम हुआ था। उसके बाद भी पोल नहीं लगाने से तार लटक रहे हैं।

सुलग रहे कनेक्शन बॉक्स: नगर में जहां पर भी योजना का काम हुआ है वहां पर हर कभी कनेक्शन बॉक्स के जलने की सूचना मिलती है। इन बॉक्स की आग बुझाने के लिए दो से तीन घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों परेशानी अलग उठाना पड़ती है।

नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में योजना में हो रही दिक्कत

मरम्मत के नाम पर भीषण गर्मी में कंपनी जमकर कर रही बिजली कटौती

कई जगह नहीं लगे पोल

नगर में केबल लगाने का काम तो कर दिया है, लेकिन बिजली के पोल नहीं लगाए गए हैं। इस कारण केबल लटकती रहती है। इससे दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है।

घटिया काम होने शिकायत भी कर चुके हैं गांव वाले

आरएपीडीआरपी योजना में घटिया तरीके का काम हुआ है। इसके कनेक्शन बॉक्स जलने के अलावा लगाए गए पोल भी गिर चुके हैं। काम चलने के समय लोगों ने घटिया काम को लेकर शिकायत भी की थी।

इस तरह से झूल रहे तार, खंभे

लकड़ी के सहारे टिके।

मरम्मत कार्य होना है

मानसून पूर्व मरम्मत का कार्य किया जाना है । जो भी मरम्मत का कार्य होगा उसे पूरा किया जाएगा। धर्मेंद्र कौशिक, डीई, बिजली कंपनी

देवनखेड़ी मार्ग पर कुछ महीने पहले लगाए खंभे गिरने लगे

गांव देवनखेड़ी मार्ग पर कुछ माह पहले ही लगाए गए विद्युत पोल पहले ही आंधी तूफान में गिरने लगे हैं जिन्हें लोग मजबूरन लकड़ी की बल्ली के सहारे रोकने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि अभी तो बारिश शुरू भी नहीं हुई है। अभी से यह हालत हैं तो आने वाले समय में क्या होगा। इससे लोगों के लिए जानमाल का खतरा भी बना हुआ है।

डीपी के पास भी बना है खतरा

मालीखेड़ी के पास रोड किनारे लगी डीपी में भी हमेशा खतरा बना रहता है। लटकते हुए तार व डीपी को दूसरे पोल से सहारा दिया गया है जो कि कभी भी बड़ा हादसा का कारण बन सकता है। कन्नौद रोड से लेकर पूरे देवनखेडी तक कई जगह पोल आडे तिरछे खड़े हैं। वहीं तार झूल रहे हैं जो कि कभी भी टूटकर गिर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...