काला तालाब को जल सहेजने किया जा रहा गहरा, 2 हजार ट्रॉली मिट्टी निकाली
आष्टा| कन्नौद रोड़ स्थित काला तालाब के गहरीकरण कार्य शुरु किया गया है। तालाब संरक्षण व जलसंचय को दृष्टिगत रखते हुए तालाब का गहरीकरण कार्य चल रहा है। सीएमओ केएल सुमन ने काला तालाब गहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि अभी तक गहरीकरण कार्य के दौरान काला तालाब से 2 हजार ट्राली मिट्टी निकाली जा चुकी है। उक्त कार्य चार जेसीबी के माध्यम से किया जा रहा है।