आष्टा| नगर पालिका के सभाकक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रृंद्धाजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाले तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ भी ली। नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद का डटकर मुकाबला किया था और भारत को अखंड बनाने में अपनी भूमिका का सर्वश्रेष्ठ निर्वहन किया था। इस अवसर पर उपयंत्री अनिल धुर्वे, लेखापाल अनिरुद्ध नागर, मनीष श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव, जगदीश चंद्रवंशी, नारायणसिंह मालवीय, कृष्णकुमार जोशी, सेवाराम आदि कर्मचारी मौजूद थे।