आष्टा| देवनखेड़ी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 10 दिनों में 100 घंटे पूरे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका समापन रविवार को हुआ। इसमें उपस्थित लोगों ने अभियान को मूर्तरूप देने वाली छात्रा र|ा वोहरा का सम्मान किया। वहीं ग्रामीणों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। समापन अवसर पर स्वच्छता प्रति जागरूक करने देवनखेड़ी में रैली निकाली गई। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य ललित नागोरी, र|ा वोहरा आदि ने भी संबोधित किया। श्रीमति मरेठा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी है। सफाई को हमें दैनिक कार्य में जोड़ना चाहिए। सफाई करते समय कोई शर्म नहीं करना चाहिए। जब हम सफाई हमारे घर की करते हैं तो सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में कोई एतराज नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने साफ सफाई रोज करने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर उर्मिला मरेठा, भावना वोहरा, ललित नागोरी, देशचंद वोहरा, गजराज सिंह मेवाडा, जीवन सिंह ठाकुर, बाबा साहब अनार सिंह पडियार, राजेश शर्मा मौजूद थे।
हम सबकों सफाई की आदत बनानी होगी
ललित नागौरी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री झाडू लगा सकते हैं तो हम क्यों इस कार्य को नहीं कर सकते हैं। हम सब को सफाई की आदत डालना होगी। इस अवसर पर नगर के देशचंद वाेहरा की पुत्री र|ा वोहरा ने कहा कि मूझे पूरा विश्वास है कि मेरे 10 दिन और 100 घंटों की मेहनत आप लोग व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आप लोग अपने बच्चों की शिक्षा की ओर ध्यान दें। शिक्षा एक ऐसी दौलत है जिसमें कोई हिस्सा नहीं होता। शिक्षा के बगैर जीवन अधूरा है। बड़ों का का फेंका हुआ कचरा हम खुद उठाकर डस्टबीन में डालना चाहिए।