17 मई से शुरू हुए पवित्र रमजान माह में मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह है। चांद रात के साथ ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र की सभी मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू हो गया है। वहीं बोहरा दाऊदी समाज के रमजान तीन दिन पहले से शुरू हो चुके हैं।
रमजानुल मुबारक का चांद दिखने के साथ ही नगर की प्रमुख जुम्मापुरा मस्जिद, शाहजानी मस्जिद, किला जामा मस्जिद तथा नूरानी मस्जिदों में सेहरी व रोजा अफ्तार के समय सायरन बजाए जा रहे हैं। इसके बाद नगर की सभी मस्जिदों और मदरसों में तरावीह का आयोजन किया जाएगा।
अलसुबह सेहरी करने के बाद रोजेदार रोजा रखकर दिन भर खुदा की इबादत में व्यस्त रहते हैं। साथ ही पांच वक्तों की नमाज अता की जा रही है। साथ ही मस्जिदों से लेकर घरों में कुरान ए पाक की तिलावत की जा रही है। रमजान का पवित्र माह एक माह तक जारी रहेगा तथा महिला, पुरूषों एवं किशोर भी अकीदत के साथ रोजा रखकर खुदा की इबादत करेंगे।
15 घंटे का हो रहा रोजा
मई की तपती भीषण गर्मी के साथ धूप की तपन अधिक महसूस हो रही है। इसके बाद भी रोजेदार 15 घंटे का रोजा कर इबादत कर रहे हैं।