अवैध कॉलोनी को किया जाए वैध कॉलोनाइजर पर की जाए कार्रवाई
जनसुनवाई में एक आवेदन देकर अवैध कॉलोनी को वैध करने की मांग
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
नगर के आष्टा रोड़ बनी मंगल विहार कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने मंगलवार को जनसुनवाई में एक आवेदन देकर अवैध कॉलोनी को वैध करने की मांग प्रशासन से की। आवेदन में कॉलोनाइजर उत्तम शर्मा पर भी करवाई करने की मांग प्रशासन से की गई। मंगलविहार कॉलोनी में रहने वालों लोगों ने आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान मे कॉलोनी में कोई मूल भूत सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में प्रशासन ने कलोनाइज़र के विरुद्ध करवाई करने का आवश्वासन कॉलोनी वासियों को दिया गया था, लेकिन उसके बाद आज तक करवाई नहीं किए जाने के कारण कॉलोनी की स्थित पूर्व की तरह बनी हुई है।
मांग करने वालों में कमल सिंह सिसोदिया, हेमंद्र सिंह बैस, नंदकिशोर शर्मा, कैलाश परमार, मनीष तिवारी, रामकुमार सांवले, गोविंद साकले,अशोक सलूजा आदि शामिल हैं।