मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा पटवारी संघ, अवकाश की मांग की
आष्टा| मध्यप्रदेश पटवारी संघ के बैनर तले स्थानीय पटवारी संघ के अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पटवारियों ने एक ज्ञापन तहसीलदार महेश अग्रवाल को दिया। मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पटवारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इस क्रम में तहसील आष्टा के पटवारी भी इस अभियान में 15 दिन के लिए जा रहे हैं। उन्होंने अवकाश दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बलराम रजक, महिपाल सिंह, नरेंद्र जायसवाल, जीवन सिंह मेवाड़ा, मनोज माथम उपाध्यक्ष, राघवेंद्र महेशवरी, सचिव संजय वर्मा, गजराज वर्मा, राजेश मेवाड़ा, राजकुमार आर्य आदि प्रमुख थे।