पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चौपाल लगाकर बताईं सरकार की योजनाएं

चौपाल लगाकर बताईं सरकार की योजनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| गांवों में सरकार के कार्यों योजनाओं से खुश हैं। हिंदुस्तान के इतिहास में आजादी के बाद सत्ता में आई सरकारों के द्वारा जो विकास का इतिहास दर्ज होगा उसमें केंद्र में नरेंद्र मोदी व प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा देश व प्रदेश में विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के द्वारा विकास कराया गया है।

यह बातें भाजपा के मीडिया प्रभारी व चलो पंचायत की ओर अभियान के प्रमुख सुशील संचेती ने सोमवार को ग्राम पंचायत डाबरी व भमुरा में चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर नगर भाजपा के उपाध्यक्ष कोमल जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थे। एक साथ आष्टा जनपद की सभी 134 पंचायतों में भाजपा का चलो पंचायत की ओर अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत डाबरी, भमुरा में ग्राम की चौपाल पर पहुंच कर ग्रामीणों को मप्र व केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से अवगत कराया। पंचायत की ओर चलो अभियान का शुभारंभ किया और संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा व उसके बाद लोकसभा चुनाव में पहले से दुगने वोट से भाजपा को विजय बनाएंगे। इस अवसर पर सरपंच डाबरी रामचन्द्र मकवाना, सरपंच प्रतिनिधि जीवन सिंह मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...