पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम पंचायत अरोलिया जावर के आवास योजना में अपात्र को लाभ देने वालों पर की गई कार्रवाई

ग्राम पंचायत अरोलिया जावर के आवास योजना में अपात्र को लाभ देने वालों पर की गई कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत अरोलिया जावर में शासन की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत सरपंच,सचिव, पीसीओ, उपयंत्री, ग्राम रोजगार सहायक की आपसी सहमति से 14 अपात्र हितग्राहियों को आवास का लाभ दिया गया था। जिसकी जांच के उपरांत पुष्टि की गई है। इस पर जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जनपद पंचायत सीईओ डीएन पटेल ने बताया कि अरोलिया जावर में आवास योजना में फर्जीवाड़ा किया गया था। इसकी पुष्टि जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार की गई है। दोषी पाए जाने वाले पंचायत सचिव हीरालाल आंवले को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।

साथ ही पंचायत समन्वय अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर व उपयंत्री मोहब्बत सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ग्राम रोजगार सहायक कुमेर चौरसिया की संविदा सेवा समाप्त करने की कार्यवाही प्रचलित है।

खबरें और भी हैं...