- Hindi News
- National
- पंचायत चलो अभियान में बोरखेड़ा गांव के युवाओं का जनपद अध्यक्ष ने किया सम्मान
पंचायत चलो अभियान में बोरखेड़ा गांव के युवाओं का जनपद अध्यक्ष ने किया सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के आह्वान पर व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव के निर्देश अनुसार गांव निपानिया कलां व बोरखेड़ा में पंचायत चलो अभियान के तहत युवाओं का सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लागू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से युवाओं व ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी जनपद अध्यक्ष धारा सिंह पटेल के साथ कैलाश पटेल निपानिया, रमेश वर्मा निपानिया, रामपाल भैरवे, महेंद्र सिंह ठाकु र, रमेश जाट सरपंच, मुकेश प्रजापति, राकेश प्रजापति व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।