पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म... कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री भागवत कथा

धर्म... कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री भागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| बुधवार को नगर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू की गई। कलश यात्रा महालक्ष्मी मंदिर से शुरू हुई। जो प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल धीरज धाम पहुंची। नगर के मंडी गेट के सामने स्थित धीरज धाम पं. महेश चंदा के निवास पर भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान महालक्ष्मी महिला मंडल ने कलश यात्रा निकाली। मंडल के सदस्यों ने कलश यात्रा के महालक्ष्मी मंदिर कृषि उपज मंडी प्रांगण से निकाली। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल मंडी गेट के सामने धीरज धाम पहुंची। कथा का वाचन भगवताचार्य नगर पुरोहित पं. डॉ. दीपेश पाठक करेंगे। कथा में मुख्य यजमान पं. सुरेश दुबे रहेंगे। भागवत समिति के महालक्ष्मी महिला मंडल के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन अधिकमास के पुनीत पावन अवसर पर ठाकुर जी के चरणविंद में अर्पण कर आयोजित कर रहे हैं। इस अवसर पर रामेश्वर खण्डेलवाल, किशोर माहेश्वरी, पं. महेश चंदा, भगवत मेवाड़ा, विशाल खंडेलवाल, विजय मुंदड़ा, संतोष साहू, कुमेर सिंह, अशोक पंवार सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...