आष्टा| नगर परिषद कोठरी में चल रहे मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत बन रहे नगर के वार्ड 7 के सीसी रोड का नगर परिषद कोठरी अध्यक्ष रूपेश पटेल व जनपद पंचायत के अध्यक्ष धारा सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को हिदायत दी गई कि निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त होना चाहिए व कार्य समय सीमा में सम्पन्न होना चाहिए। इस अवसर पर मनोहर पटेल खड़ी, पार्षद भगवान सिंह फौजदार व नगर परिषद कर्मचारी व नगर के अनेक नागरिक उपस्थित थे।