आष्टा| गांव सूलखेड़ी में पिछले दिनों श्रीमल मेवाड़ा की सांप के डंसने से मौत हो गई थी। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने जिपं सदस्य गोपाल सिंह इंजीनियर पहुंचे। मृतक के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए एसडीएम आरआर पांडे से बात की। इस मौके पर प्रेम पटारिया आदि भी मौजूद थे।